40 की 40 लोकसभा सीट जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में वापसी होंगे- चिराग पासवान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आज 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरे पर आ रहे है। बता दे की वो आज गया और पूर्णिया दो जगह जन सभा करने जा रहे है।

इसी बीच जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान आया है उन्होंने कहा हम सबों के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री लगातार बिहार आ रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की पावन धरती पर उनका स्वागत है।

वही आगे उन्होंने कहा कि हम लोग 40 की 40 लोकसभा सीट जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में वापसी होंगे।

विपक्ष द्वारा बीजेपी के मैनिफेस्टो के बारे में जुमला कहे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष लोकसभा के चुनाव में विधानसभा चुनाव का मैनिफेस्टो निकाल रहा है। इनमें से प्रधानमंत्री कौन बनने जा रहा है? इनके कितने सांसद हैं? पूरे देश में जिस तरीके से यह लोग देश की सभ्यता के साथ विकास पर बात कर रहे हैं, हर पार्टी अपना अलग मैनिफेस्टो लेकर आती है। किसी भी मिनिमम प्रोग्राम का इन्होंने जिक्र नहीं किया, कांग्रेस अलग लेकर आती है तो आरजेडी अलग लेकर आती है। यह लोग कैसे रोजगार, रेवेन्यू और जॉब अपॉर्चुनिटी को जनरेट करेंगे। इसका जिक्र ही नहीं है। कहीं भी बोलने में क्या जाता है ?आप एक करोड़ के बदले डेढ़ सौ करोड़ लोगों को नौकरी दे दीजिए बोलने में क्या जाता है?

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article