पड़ोसियों को फंसाने के लिए पिता ने रची बेटे के अपहरण की साजिश 36 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण के जहाँ रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में पड़ोसियों को साजिश के तहत फँसाने के लिए अपने ही पुत्र को घर से बाहर भेजकर उसके अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करवानें का पुलिस नें खुलासा कर दिया है। महज़ 36 घंटे के भीतर रामनगर SDPO सत्येंद्र राम के नेतृत्व में तकनिकी औऱ वैज्ञानिक अनुसन्धान में इस फ़र्ज़ी किडनेपिंग का पर्दाफाश हो गया है। जिसके बाद पुलिस समेत एक ही परिवार के निर्दोष आरोपियों नें भी राहत की सांस लिया है। दरअसल 19 अक्टूबर को रामनगर के गौंद्रा फॉर्म स्थित गन्ना की खेत में छात्र शिब्बू का नरकंकाल बरामद किया गया था

जिसमें संदेह के आधार पर पुलिस ने रऊफ अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया लिहाजा उसके प्रतिशोध में 16 नवंबर को रऊफ अंसारी नें नाटकीय तरिके से अपने नाबालिग़ बच्चे को घर से भगाकर एक को जहाँ पुलिस को गुमराह किया वहीं पड़ोसियों पर झूठे अपहरण का केस दर्ज़ करवा दिया औऱ उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार थाना समेत SDPO कार्यालय का चक्कर लगाता रहा।

लिहाजा वरिय अधिकारीयों को संदेह होने पर ख़ुद SDPO सत्येंद्र राम नें मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसन्धान तेज़ कर दिया इसी बीच पुलिस को अहम सफलता मिली ज़ब फ़र्ज़ी तरिके से ग़ायब छात्र सकुशल रेल्वे स्टेशन से बरामद किया गया। बताया जा रहा है की अपहरण के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के अंदर पिता की साजिश का पर्दाफाँस कर दिया। सबसे बड़ी बात है की इस नाटकीय अपहरण में ख़ुद सकुशल बरामद बच्चे के बयान से स्पष्ट हुआ है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था।

बल्कि उसके पिता रऊफ अंसारी के कहने पर वह घर से भाग गया था और घर से बाहर दो दिन तक लगातार परिजनों से फोन पर संपर्क में रहा ।

क्योंकि पुलिस के अनुसंधान में सीडीआर से इसका अहम खुलासा हुआ है,

जिसकी जानकारी SDPO नें दी है। एक तरफ घर के लोग अग़वा बच्चे से फोन पर लगातार बात चित कर रहे थे तो दूसरी तरफ पड़ोसियों को नामजद बनाकर उनको जेल भेजवाने के लिए थाने समेत SDPO ऑफिस का चक़्कर लगा रहा शातिर रऊफ अंसारी बेनक़ाब हो गया है। पुलिस ने इस मामले का सफ़ल उदभेदन करते हुए

बच्चे की कुशल बरामदगी कर ली है और,

ऐसे साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में अब उल्टे रऊफ अंसारी पर केस दर्ज़ कर क़ानूनी कार्रवाई की कवायद तेज़ कर दिया है। रामनगर SDPO सत्येंद्र राम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया गाँव से जुड़ा हुआ है ।

पुलिस नें स्पष्ट किया है की जुर्म करने वाले चाहें जितने भी शातिर क्यों न हों क़ानून औऱ पुलिस के हत्थे चढ़ने में देर नहीं लगेगी

पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज की रिपोर्ट ;-



Share This Article