बारे गांव के पास दो बाइकों की जबर्दस्त टक्कर घटना में पांच घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  बारे गांव के पास दो बाइकों की जबर्दस्त टक्कर की घटना में पांच घायल हो गये। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के समीप दो बाइक की आपस में हुई जबरदस्त टक्कर में पांच लोग अमरपुरा गांव निवासी मनोज कुमार, पत्नी बिंद देवी, पुत्र प्रिंस कुमार, मोहनिया थाना क्षेत्र के शुक्ला पिपरा गांव निवासी रामराज का पुत्र कृष्ण राम, धनंजय राम का पुत्र रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों को भरती कर इलाज किया जा रहा है। जहां से एक घायल कृष्ण राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा भरती कर इलाज किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article