CEO की नौकरी छोड़ शुरु की अपनी कंपनी, ‘प्राइड ऑफ बिहार-2024’ से नवाजे गए संजीव श्रीवास्तव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- दैनिक हिंदुस्तान द्वारा ‘प्राइड ऑफ बिहार-2024’ सम्मान से बिहार के चर्चित युवा उद्यमी संजीव श्रीवास्तव को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सम्मानित किया। इस सम्मान के मिलने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह रहा कि कोरोना काल में अपने सारे स्टॉफों को साथ लेकर चले और जो जरुरतमंद थे उनकी भी काफी सहायता संजीव श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव ने किया था।

 

जहां लोग कोरोनाकाल में अपने उद्योगधंधों के बंद रहने की वजह से लोगों को हटा रहे थे, वहीं इस दंपत्ति ने अपनों का साथ निभाया। इसी का परिणाम है कि उनको ‘प्राइड ऑफ बिहार-2024’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
हरफनमौला स्वभाव के संजीव श्रीवास्तव कभी किसी से वैमनस्य की भावना नहीं रखते बल्कि सबके साथ एक तरह से व्यवहार करते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कभी अपने पराये का भेद नहीं रखने वाले श्री श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत एक बड़ी कंपनी के सीईओ के पद को ठुकरा कर किया था। नौकरी छोड़ने के बाद इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन इनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव ने इनका भरपूर सहयोग किया। आज उसी का नतीजा है कि इनका पल्वी राज कंस्ट्रक्शन,ड्रीम पीआर होम्स प्रा.लि. एवं न्यूज पीआर एक कंपनी से परिवार के रुप में तब्दील हो चुका है।

 

 

पटना आज मेट्रो सिटी के रुप में विकसित हो चुका है। इसके विकास में पल्वी राज कंस्ट्रक्शन,ड्रीम पीआर होम्स प्रा.लि.भी अहम भूमिका निभा रहा है। इन कंपनियों संस्थापक संजीव श्रीवास्तव युवा है इनके मन में हमेशा से रहा है कि सबके सपनों का घर अपना हो साथ ही ऐसी खूबसूरत हो कि पटना में भी बाहर का फील हो। गोवा सिटी, सिंगापुर पैलेस अपार्टमेंट इसकी एक मिसाल हैं।
‘प्राइड ऑफ बिहार-2024’ से सम्मानित हुए संजीव श्रीवास्तव अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी जो हमेशा कंपनी में बराबर की भूमिका निभाती हैं ।

 

पूजा श्रीवास्तव और अपने सभी कर्मियों को भी इसके लिए धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि इनलोगों का सहयोग रहा तभी मैं आज इस मुकाम पर हूं। मेरे कंपनी से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े तमाम लोगों को मैं बधाई देता हूं कि आपने एक परिवार की तरह साथ निभाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article