फंदे से झूल कर सिक्योरिटी गार्ड ने कर ली आत्महत्या, पीएमसीएच में करता था नौकरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- PATNA- पटना में पीरबहोर थाना क्षेत्र के मखनियाँ कुआं स्थित बाबू टोला गली में एक सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलते ही लॉज में हड़कंप मच गया। आनन फानन में छात्रों ने इसकी सूचना पीरबहोर थाना को दिया। लॉज में पहुँची पुलिस ने देखा कि एक युवक ने लॉज के अपने कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतक की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंट निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक पीएमसीएच में सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी करता था और ड्यूटी कर के अपने लॉज में आया और कुंडी बन्द कर के अंदर ही था।

 

काफी देर जब दरवाजा नही खुला और अंदर से बदबू आने लगा तो अन्य छात्रों के द्वारा जब खिड़की से झांका तो देखा कि वह अपने रूम में लगे पंखे से लटका हुआ है। जिसके बाद थाना और परिजनों को सूचना दे दिया गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों मामले पर जांच कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि मृतक के माता पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी और मृतक की एक बहन है। जिसकी शादी भी हो गई है और अपने ससुराल में रहती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article