गया से कोलकाता और आनंद विहार जाना अब मुश्किल नहीं, चलेगी ये स्पेशल ट्रेन,जानिए डिटेल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- गर्मी की छुट्टी आती नहीं है की लोग घूमने का प्लान बनाने लगते है।रेल यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से गया जंक्शन से आनंद विहार और गया होकर कई स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

 

गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी संख्या 03639 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 02 मई को गया से 18.00 बजे खुलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03640 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल तीन मई को आनंद विहार से 12.00 बजे खुलकर कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते अगले दिन 05.00 बजे गया पहुंचेगी।

 

वहीं, गाड़ी संख्या 03653 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल तीन मई को गया से 18.00 बजे खुलकर सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

 

इधर, गाड़ी संख्या 03654 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल चार मई को आनंद विहार से 12.00 बजे खुलकर कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते अगले दिन 05.00 बजे गया पहुंचेगी।

 

वहीं, गाड़ी संख्या 09450 हावड़ा-गांधीधाम स्पेशल तीन मई को हावड़ा से 20.00 बजे खुलकर धनबाद, गया, डीडीयू के रास्ते तीन मई को 05.45 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए पांच मई को 23.00 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article