भागलपुर के नए जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने अपना पदभार किया ग्रहण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर :  नए जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने आज जिला परिषद कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार को डीडीसी कुमार अनुराग ने पदभार ग्रहण कराया। आपको बता दें कि कुछ महीनो पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह के खिलाफ को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 22 अप्रैल को भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के समक्ष मतदान हुआ जिसमें मिथुन कुमार विजय घोषित हुए ।इसके बाद आज जिला परिषद कार्यालय में लगभग सभी जिला परिषद सदस्यों के साथ अपना पदभार ग्रहण किया ।पदभार ग्रहण करने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने कहा कि अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और विकास का गंगा बहेगी ।इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल ,विपिन कुमार ,दिव्या सिंह , डब्लू कुमार सहित कहीं जिला परिषद सदस्य एवं जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article