चोरी के आरोप में पहले मुरवाए गए बाल फिर एक युवक कि पीट पीटकर कर दी गई हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK : गया -चोरी के आरोप में एक युवक कि पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई। मरने से पहले उसके सिर के बाल भी मुंडवाए गए। फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई जिससे उसकी जान चली गए, मारपीट का वीडियो सामने आया है। युवक गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इकबाल नगर स्थित कर्बला के पास रहने वाले मोहम्मद खुर्शीद आलम का 30 साल का बेटा मोहम्मद शहजाद है।

युवक मंगलवार से लापता था, जिसका कल परिजन को मिली। इसके बाद मृतक के परिजनों ने चाकन थाने की पुलिस को देर रात एक लिखित आवेदन दिया है। पुलिस को आवेदन के साथ-साथ एक वीडियो भी दिया गया है। वीडियो में शहजाद को कुछ लोग लाठी डंडे से बैरागी से पिटाई करते दिख रहे हैं, साथी युवक की पिटाई करने वाले लोग आपस में यह बातें भी कर रहे हैं कि इसे मार दो। परिजनों ने आवेदन में कई लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें वीडियो के आधार पर दिख रहा है अरमान नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद शहजाद को गया पटना मुख्य मार्ग पर स्थित एक कबाड़ी दुकान में चोरी का आरोप लगाकर पीठ पीठ कर हत्या की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article