झाड़ फूंक कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म के मामले मे दो गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर : झाड़ फुकु कराने वाली महिला के साथ गुरु और चेला ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के द्वारा दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी पुलिस के द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। बता दे की मन मन राम पिता जीत राम दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलहनुआ गांव का रहने वाला है जो अपने मित्र के साथ वाराणसी में रिक्शा चलाने का काम करता था। मित्र ने अपनी पत्नी को पीड़ित होने की बात मित्र से बताई तो मित्र ने बोला कि हमारे गांव भेज दीजिए उसका झाड़ फूंक कर दिया जाएगा और महिला ठीक हो जाएगी।

पति के समझाने पर महिला ने उसके गांव दुर्गावती थाना क्षेत्र कलहनुआ पहुंची जहां मन मन राम और उसका चेला राम अवध राम पिता स्वर्गीय भीखीराम ग्राम डारीडीह थाना नगसर जिला गाजीपुर ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने दुर्गावती थाने में पहुंचकर गुरु और चेला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरु और चेला को एक साथ गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article