बिहार के 8 जिलों में बारिश के कारण येलो अलर्ट, पढ़े मौसम का ताजा हाल…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रवाह होने से राजधानी समेत प्रदेश का मौसम बदल गया। बता दे की राजधानी में देर शाम झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली। इस कारण से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। आज भी पटना समेत 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।

पटना, गोपालगंज, मोतिहारी, बेतिया, आरा, बेगूसराय, जहानाबाद, सारण में तेज आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई। खुले में जाने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना समेत 18 जिलों के अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला रहा। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों काल वैशाखी की संभावना है।

 

इस दौरान तेज हवा के प्रवाह के अलावा आंधी-पानी की आशंका रहेगी। किसान भाइयों को खेतों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करने की सलाह दी गई है। उत्तर पूर्व बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र कमजोर होने के साथ वर्षा में कमी का अनुमान है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article