बेटी का शव देख रो पड़े पिता 11 माह पहले की थी शादी फंदे से लटका मिला शव मामले की जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -खबर कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र से है जहां चन्नोस गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक नव विवाहिता का फंदे से लटका शव बरामद हुआ है। अभी महज 11 माह पहले नव विवाहिता की शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के पिता महेंद्र बिंद बेटी के शव को देखकर रो पड़े। मिली जानकारी के अनुसार चांद थाना क्षेत्र के चन्नोस गांव निवासी विनय कुमार की 11 जून 2023 को मीर्ती कुमारी के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। विवाहिता का फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना मिलती है मृतका के पिता महेंद्र बिंद भी चन्नोस गांव पहुंचे जहां पर घर के आंगन में बेटी का शव देख कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि 11 माह पहले धूमधाम से बेटी का शादी किए थे वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में अभी मायके पक्ष की तरफ से किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं मिला आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article