ट्रैफिक पुलिस को बैठने के लिए नहीं है जगह ,तेज धूप में चौक चौराहे पर खड़े होकर कर रहे हैं ड्यूटी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर -पूरे सुबे के साथ भागलपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है भागलपुर में तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर है इस कारण भागलपुर के आम जनों के साथ पुलिसकर्मी भी परेशान हैं क्योंकि भागलपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस के लिए सेड नहीं है जिस कारण यहां के ट्रैफिक पुलिस भी पूरे दिन तेज धूप में खड़े होकर अपना ड्यूटी कर रहे हैं इस पूरे मामले पर भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिस के लिए सेड बनाया गया है लेकिन भागलपुर में स्मार्ट सिटी होने के बावजूद भी यहां पर ट्रैफिक पुलिस के लिए कोई सुविधा नहीं है वरीय पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे और जगह चिन्हित करने के बाद यहां पर भी ट्रैफिक पुलिस के लिए सेड बनाया जाएगा। आगे ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि मुख्यालय से आदेश होने के बाद यहां पर ट्रैफिक पुलिस को व्हाइट शर्ट और ब्लू पेंट दिया गया है जिससे गर्मी कम लगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article