पीएम मोदी आज आ रहे बिहार,इन रास्तो पर बंद रहेगा वाहनों का परिचालन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार में दौ दिवसीय दौरा है। 20 मई की शाम को प्रधानमंत्री पटना पहुंचेगे। पटना आगमन पर सोमवार से दो दिनों तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे अथवा काफिला गुजरने के तक नेहरू पथ से राजेंद्र नगर से जुड़े सारे रास्ते आम वाहनों के लिए बंद रहेंगे। हवाई अड्डे में प्रवेश और निकास के लिए पश्चिमी द्वार का प्रयोग किया जाएगा। हवाई यात्री वैकल्पिक मार्ग नेहरू पथ, सगुना मोड़, आशियाना दीघा रोड से पटना हवाई अड्डा जाने के लिए राजाबाजार होते हुए डुमरा चौकी से राइडिंग रोड होकर पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट जा सकेंगे।

पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों से पटना जंक्शन की जगह करबिगहिया छोर का प्रयोग करने की अपील की गई ह। समुगा मोड़-राजा बाजार की ओर नेहरू पथ होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन चालक डुमरा चौकी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट होते हुए बीएमपी-5 तिराहा से टमटम पड़ाव होकर अनिसाबाद गोलम्बर से गर्दनीबाग, मीठापुर होते हुए जीपीओ ऊपर से करबिगहिया जा सकेंगे। मोदी बिहार दौरे के क्रम में दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी के निवास पर जाकर उनके परिजनों से करेंगे मुलाकात। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक अभेद्य सुरक्षा रहेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से 21 मई को दो चुनावी रैली में लेंगे हिस्सा। मोतिहारी और महाराजगंज में प्रधानमंत्री करेंगे रैली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article