हर घर नल का जल योजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई तय

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 28 अप्रैल। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय मुख्यालय में मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई प्रमंडलों में संचालित ‘हर घर नल का जल’ योजना की प्रगति एवं संचालन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। मुंगेर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही CGRC (केंद्रीकृत शिकायत निवारण केंद्र) पर लंबित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, उसे अविलंब दूर कर कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जाए, ताकि आमजन को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मुख्यालय से निरीक्षण हेतु नामित सहायक अभियंता फील्ड विजिट पर नहीं गए। इस पर सचिव ने गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए ऐसे सहायक अभियंता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही लखीसराय एवं मुंगेर के कार्यपालक अभियंता को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया गया। सचिव ने स्पष्ट किया कि जो अभियंता कार्य निष्पादन में असमर्थ या उदासीन पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध CRS (अनिवार्य सेवानिवृत) दे दी जाएगी।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। अभियंताओं को निदेशित किया गया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लीकेज आदि को तुरंत ठीक कराया जाय। अधीक्षण अभियंता को भी नियमित रूप से फिल्ड में जाने का निदेश दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article