बिहार सरकार के सहकारिता एवम वन पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी के लिए किया जनसभा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

खबर बगहा से है जहां आज बाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत रमपुरवा पंचायत के ठाढी गांव में बिहार सरकार के सहकारिता एवम वन पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। मंत्री ने मोदी सरकार एवम बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी ने किया।जनसभा को जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे एवम जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया ने संबोधित किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जनसभा के उपरांत मंत्री ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार एवम बिहार सरकार की उपलब्धियों को बताया। मंत्री ने प्रेस के माध्यम से वाल्मीकीनगर के सम्मानित जनता से NDA समर्थित जदयू के प्रत्याशी सुनील कुमार को वोट करने का अपील किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article