अभी और सताएगी गर्मी, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- आईएमडी ने कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया है। आपको बता दे की देश  में भीषण गर्मी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों, राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। इसके अलावा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के समय में भी गर्म स्थिति देखी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हरियाणा के सिरसा में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article