कोई छेड़ता है तो उसे भारत छोड़ता नही, मंच से गरजे योगी आदित्यनाथ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

लोकसभा के चुनाव पाँचवा चरण के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहुंचे पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वर नाथ की नगरी अरेराज व बेतिया लोकसभा क्षेत्र के सुगौली पूर्वी चंपारण के भाजपा प्रत्यासी राधामोहन सिंह व बेतिया से डॉ संजय जायसवाल के पक्ष में सभा को किया संबोधित हज़ारों हज़ार की संख्या में योगी को देखने व सुनने के लिए उमड़े लोग लालू यादव ,राहुल ,कांग्रेस पार्टी सहित सभी बिपक्षी दलों पर जमकर किया प्रहार।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। यह पहले वाला भारत नही है।भारत किसी को छेड़ता नही है,लेकिन कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नही है। आज का भारत घर मे घुसकर मारता है। विपक्ष के नेता पाकिस्तान के एटमी बम की बात करता है। जब पीएम मोदी देश मे दहाड़ते है तो पाकिस्तान का कलेजा कांप जाता है। देश मे मजबूत सरकार की जरूरत है। जनता ने मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने का मन बना लिया है।वही कांग्रेस व राजद के गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लोग केवल लूटने के लिए बना है। विपक्ष के पास न नीति है और न नियति है।ये केवल झूठ बोलने में माहिर है। इसबार एनडीए चार सौ से अधिक सीट जीतेगी। बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी लोग अधिक से अधिक अपना मतदान कमल के फूल छाप पर करे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article