5 साल के नाबालिग बच्ची के साथ रेप,आश्रम के बाबा ने दिया घटना को अंजाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर में घर से महज 50 मीटर के दूरी पर एक आश्रम में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां पर एक आश्रम में पांच साल के नाबालिक बच्ची के साथ एक बाबा ने आश्रम के अंदर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की नाबालिग अपने पिता को खोजने के लिए आश्रम पहुंची थी। जहां पर बाबा ने नाबालिग को अपने कमरे में ले गए और वहां पर गंदा काम किया। नाबालिक को खोजते हुए उनकी मां आश्रम तक पहुंची तो… अर्धनग्न अवस्था में देखा। इसके बाद शोरगुल किया घटना के बाद में आसपास के लोग एकत्रित हुए।वहां से बाबा फरार हो गए। पूरे मामले की जानकारी नाबालिक की मां ने डायल 112 की टीम को दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। इधर सूचना मिलने पर मधुसुदनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पर पीड़िता के परिजन को महिला थाना के हवाले किया महिला थाना पुलिस ने बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर मेडिकल टेस्ट के बाद परिजनों के लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है मधुसुदनपुर पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की करीब एक बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन मैं जुड़ गई है

वही सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ डीआईयू समेत स्थानीय पुलिस उनके ठिकानों पर छापामारी कर असरगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं नाबालिक के दादा ने बताया कि घर से महज 50 मीटर की दूरी पर एक आश्रम है। जहां पर अपने पिता को तलाशने के लिए नाबालिक गई हुई थी। आश्रम के एक बाबा ने अपने कमरे में लेकर गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि नाबालिक के पिता घर से कहीं गए हुए थे। जिसकी खोज के लिए नाबालिक बच्ची आश्रम तक पहुंची। आश्रम में बाबा ने उसे बहला फुसलाकर कर अपने कमरे में ले गए और उनके साथ गंदा काम किया। जब हम पहुंचे तो अर्धनग्न अवस्था में मिली। आश्रम के बाबा को जब पीड़ित के मां ने कहा तो उन्होंने कहा कि माफ कर दीजिए गलती हो गई और उसके बाद से वहां से फरार है। ग्रामीणों में इसको लेकर काफी आक्रोश देखी जा रही है। वही आरोपी बाबा को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article