डिस्ट्रिक्ट जज में नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीद्वार के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दे की छपरा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में 10 अटेंडर की अस्थाई नियुक्ति की जाएगी। बता दे की अवर प्रादेशिक नियोजनालय के जिला नियोजन पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारण के कार्यालय में 10 अटेंडर के अस्थाई नियुक्ति के लिए 27 मई से आठ जून के अपराह्न 05:00 बजे तक आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु सीमा एक मई 24 को 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद हेतु न्यूनतम मजदूरी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में नियोजनालय द्वारा विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article