पटना की सड़को पर सीएम नितीश का पोस्टर,’टाइगर जिंदा है’, कहां साधा निशाना….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद आए परिणामों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है। इस बीच पटना की सड़कों पर नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं।

इन पोस्टरों के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया गया है। बता दें कि पोस्टर पर ‘टाइगर जिंदा है’ लिखा गया है। यह पोस्टर पटना के कोतवाली थाने के पास लगाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें कि पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पटना में जदयू, राजद जैसे दल अपने-अपने पोस्टर लगा चुके हैं। इन पोस्टरों की सियासी गलियारों में चर्चा भी होती रही है।

 

बहरहाल, ताजा जानकारी के अनुसार, जिस पोस्टर का वीडियो वायरल हुआ है, वह पटना में कोतवाली थाने के पास लगाया गया है। इस पोस्टर में ‘टाइगर जिंदा है’ लिखा हुआ है।

 

इसी तरह एक अन्य पोस्टर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें ‘नीतीश कुमार सब के हैं कोटि-कोटि बधाई’ लिखा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article