विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में महिला और पुरुष जवानों ने किया पौधारोपण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भागलपुर पुलिस लाइन में महिला और पुरुष जवानों ने पौधारोपण किया. इस दौरान पुलिस लाइन से सिपाही धनंजय पासवान ग्रामीण क्षेत्र में 11 सौ पौधा लगाने अपने साथी जवान के साथ रवाना हुए. बता दें कि भागलपुर में कार्यरत पुलिस जवान धनंजय पासवान ड्यूटी पूरा करने के बाद बचे हुए समय में लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए लोगों को जागरुक करते हैं और अपने पैसे से हेलमेट बनते हैं.

प्रत्येक साल विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धनंजय पासवान ने 11 सौ पौधे लगाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है. पुलिस अधिकारियों ने धनंजय पासवान के इस पहल की प्रशंसा की है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article