मंत्री की कुर्सी मिलने से पहले भड़के जीतन राम मांझी, कही बड़ी बात…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार की गया (सु) लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब जीतनराम मांझी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं। रविवार यानी की आज की शाम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोदी कैबिनेट के तमाम मंत्रियों के साथ-साथ जीतनराम मांझी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार में जीतनराम मांझी को कपड़ा मंत्रालय की अहम जिम्मेवारी दिए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जीतनराम मांझी यह मंत्रालय मिलने से खुश नहीं हैं और किसी बड़े मंत्रालय चाह रखते हैं। जीतनराम मांझी की नाराजगी उस वक्त सामने आ गई जब दिल्ली में मीडिया ने उनसे मोदी कैबिनेट में मंत्री पद मिलने से जुड़ा सवाल पूछ लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मीडिया के सवाल सुनकर मांझी भड़क गए और उन्हें वहां से हटने को कहा। लेकिन जब मीडियाकर्मी नहीं हटे तो मांझी ने कहा कि अब इन लोगों को मारा-पीटा जाएगा तभी अच्छा रहेगा।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article