कैमूर में कब बरसेंगे बदरा? भीषण गर्मी, पारा 40 डिग्री के पार, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- कैमूर में मार्च का महीना खत्म हो रहा है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब हॉट डे और लू का अहसास होने लगा है। 27 मार्च गुरुवार को कैमूर जिले के कई प्रखंडों में तेज धूप के साथ पछुआ हवा के कारण झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास लोगों को हुआ।

मौसम विभाग की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो जिले का भगवानपुर सबसे गर्म प्रखंड रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे जिले का सबसे ज्यादा तापमान इसी प्रखंड में दर्ज किया गया। गर्मी के कारण लोग खुबेरे परेशान रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भगवानपुर के अलावे अन्य प्रखंडों का अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो जिले के चांद प्रखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावे जिले के अन्य प्रखंडों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article