पैरिस ओलंपिक के ट्रेप शूटिंग में चयन होने पर भावुक हुई श्रेयसी सिंह

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK :-जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह अब पेरिस ओलंपिक में खेलती हुई नजर आएंगी। आपको बताते चलें कि पेरिस ओलंपिक के ट्रैप शूटिंग में श्रेयसी सिंह का चयन हुआ है और 2024 के ओलंपिक में अब वह खेलती हुई नजर आएंगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह मेरे लिए काफी भावुक क्षण है क्योंकि मेरे पिता का सपना था कि मैं ओलंपिक खेलूं, हालांकि 2010 में उनका देहांत हो गया लेकिन जिस तरह से मेरे परिवार मेरे जमुई क्षेत्र की जनता ने मेरा साथ दिया है वह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। आगे उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी प्रतिस्पर्धा हुए हैं उसमें मैं मेडल लाई हूँ और आशा है कि इस बार ओलंपिक में भी मेडल लाने की आस होगी।

बिहार के लिए यह गौरवशाली क्षण है क्योंकि पहली बार ओलंपिक में किसी पुरुष या महिला खिलाड़ी का चयन हुआ है अब देखना है कि अपने रिकार्ड को श्रेयसी सिंह मेडल लाकर बरकरार रख पाती है या नहीं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article