बाथरूम में गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर हुई मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-खबर कैमूर जिले से है जहां पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सरा हाई स्कूल में बने शौचालय में हाई टेंशन का तार गिरने की वजह से बाथरूम में गए एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के बड्डा गांव निवासी रामानंद यादव के 25 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार युवक अपने मामा गांव गोड़सरा में काफी दिनों से रहता था जो प्रत्येक दिन सुबह टहलने के लिए गोड़सरा हाई स्कूल में जाता था। प्रतिदिन की भांति शनिवार को भी टहलने के लिए गोड़सरा हाई स्कूल में गया था जहां पर बाथरूम में गिरे हुए हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गनिमत रहा कि विद्यालय बंद चल रहा था नहीं तो कई छात्र इसके चपेट मे आ जाते। वहीं इस मामले में परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे का मांग किया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव‌ को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article