किशनगंज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती पर जोर, कार्यकर्ताओं में दिखी नई ऊर्जा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

किशनगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। दिगंबर जैन भवन में आयोजित इस शिविर में संगठन की मजबूती, विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


संगठन और सरकार के समन्वय पर जोर
समापन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


“प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में आती है नई ऊर्जा”
कार्यक्रम में मौजूद पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक मजबूती लाने के लिए देशभर में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।
किशनगंज से मशरूर रईस की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article