- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- नेपाल के तीर्थ यात्रियों का रामलला के दर्शन करने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। रविवार को नेपाल रेलवे के जीएम ने इसका निरीक्षण भी किया। नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा ने दैनिक जागरण संवाददाता से खास बातचीत की।
निरंजन झा ने बताया कि जनकपुर (नेपाल) से अयोध्या (भारत) के बीच ट्रेन परिचालन को लेकर नेपाल रेलवे की ओर से सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भारतीय रेलवे की ओर से इसकी अधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
उन्होंने कहा कि जनकपुर से अयोध्या ट्रेन परिचालन से पूर्व नेपाल रेलवे द्वारा सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेलवे ट्रैक की स्थिति को देखने के लिए उन्होंने स्वयं ही ट्रॉली के माध्यम से जनकपुर से जयनगर रेल खंड का निरीक्षण किया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

