सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को दिखाई औकात, कहा पिता के राज में तो सीएम हाउस से गुंडागर्दी होती थी….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार में एक तरफ विपक्ष जहां नीट पेपर लीक कांड को लेकर सरकार पर हमलावर हो तो दूसरी तरफ राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज सुबह सुबह  तेजस्वी यादव ने एक्स पर ट्वीट कर डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश की है और पूछा है कि यह जंगलराज नहीं तो और क्या है?

अब सम्राट चौधरी ने भी इसपर पलटवार किया है।

वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में जगंलराज को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट करने पर कहा है कि तेजस्वी यादव का दिमाग खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद के राज को याद करना चाहिए। बिहार में उनके पिता के राज में सीएम हाउस से गुंडागर्दी होती थी। सीएम हाउस में बैठकर फिरौती का पैसा वसूला जाता था और लालू प्रसाद पंचायती करते थे, लालू प्रसाद का वो दिन हम लोगों ने देखा है। लालू प्रसाद बिहार में गुंडागर्दी के प्रतीक हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article