मंडलकारा में बंद दो कैदियों के बीच मारपीट के बाद एक हीं मौ*त, ग्रामीणों मे आक्रोश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर,मंडलकारा में बंद दो कैदियों के बीच मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल कैदी धीरज की 12 दिनों के बाद इलाज के दौरान पटना में मौत । शव के मुंगेर पहुंचते ही परिजनों में जेल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश। शव के साथ मकससपुर सड़क को जाम कर सड़क पे की आगजनी। ग्रामीणों के द्वारा जेल प्रशासन पे कार्रवाई और मुआवजे का किया जा रहा मांग। वरीय पदाधिकारियों के द्वारा मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझा तुड़वाया जाम ।

दरअसल मुंगेर मंडलकारा में दो बंदी धीरज और उसके दो चचेरे भाई कपिलदेव मंडल जो कासिम बाजार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वे दोनों अपनी भाभी के हत्या मामले में 2021 से मंडल कारा में बंद है । और जेल प्रशासन के अनुसार आज से 12 दिन पूर्व 20 जून को जब वे सेल संख्या 9 में भोजनकाल के समय बंद थे तो दोनों चचेरे भाई कैदी धीरज और कपिलदेव मंडल के बीच किसी बात को ले झगड़ा शुरू हो गया और कपिलदेव मंडल ने धीरज के सर पे ईट से कई प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था ।जिसे अस्पताल प्रशासन के द्वारा बेहतर इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । पर बीती शाम उसकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद जैसे ही उसका शव उसके पैतृक निवास मकससपुर पहुंचा परिजनों और ग्रामीणों में जेल प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फ़ूटपड़ा । और लोगों ने शव के साथ सड़क को जाम कर सड़क पर आगजनी कर दिया ।और जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे ।

जाम की सूचना पे क़ासिंबाजार थाना सहित एसडीओ और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझा और लिखित आवेदन लेने के बाद जाम को तुड़वाया । मृतक की बहन खुशी ने बताया की धीरज उसका छोटा भाई है और कपिलदेव मंडल ने झूठा उस हत्याकांड में फंसा दिया था । और साथ ही कहा की आखिर जेल में मारपीट की घटना कैसे हुई , सेल के अंदर ईंट कहां से आया । इसका जवाब जेलर को देना पड़ेगा । साथ ही चचेरे भाई कपिलदेव मंडल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए । वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया की जाम को तुड़वा दिया गया है। परिजनों से लिखित आवेदन ले विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी । साथ ही तत्काल 23 हजारा दिया गया और आगे कानून के तहत इनकी मदद की की जाएगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article