विद्युत करंट की चपेट मे आने से वार्ड पार्षद की हुई मौ*त परिजनों में मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK -कैमूर जिले के मोहनिया थाने के मामादेव गांव में सोमवार को सुबह विद्युत करंट की चपेट मे आने से वार्ड पार्षद की मौत हो गई। इस घटना से जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जिला परिषद सदस्या गीता पासी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदानन्द कुशवाहा ने शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। वही उन्होंने बताया कि दिनांक 22 जुलाई दिन सोमवार को कैमूर जिले के मोहनियाँ थाने के मामादेव गांव के अजय कुशवाहा के भतिजा वार्ड पार्षद योगेन्द्र कुशवाहा गाय,भैस को सुबह में चारा डालने गया था तभी विद्युत तार की चपेट मे आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। इस घटना से जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article