बिग ब्रेकिंग-केंद्रीय बजट में पर्यटक स्थल राजगीर के सम्पूर्ण विकास की घोषणा,लोगो मे खुशी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

केंद्र सरकार के द्वारा जहां एक ओर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से साफ इनकार कर दिया था, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के पिटारे से बिहार के लिए तोहफा की बौछार कर दी है। एक समय तो ऐसा लगा कि मानो केंद्रीय वित्त मंत्री बिहार का बजट पेश कर रही हों. उन्होंने सड़क हो, पुल हो, बिजली हो या फिर पर्यटन हो, निर्मला ने हर क्षेत्र में बिहार को तोहफा देने का काम किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के राजगीर मंदिर का भी विकास करने का ऐलान किया गया है।इसके अलावा गर्म जल कुंड का भी सौंदर्यकरण होगा। वहीं वित्तमंत्री के द्वारा पेश किए गए बजट को नालंदा जिले के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने खूब सराहा। स्थानीय लोगो ने बताया की अंतराष्ट्रीय पर्यटक राजगीर में घूमने के लिए देश और विदेश के लोग आते हैं। राजगीर के विकास से पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा। राजगीर पावापुरी और नालंदा के पर्यटक स्थल के विकास के बारे में विकसित करने की दिशा में सरकार की सोच को सराहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article