जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से बच्चा चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी बच्चा खरीद बिक्री की घटना सामने आई है ।नवजात को खरीदने आए तीन लोगों को अस्पताल में तैनात पुलिस ने हिरासत में ले लिया उनसे पूछताछ की जा रही है । घटना के बाबत बताया जा रहा है कि कुंदन मंडल की पत्नी निशा कुमारी ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्त्री विभाग में पुत्री का जन्म दिया था ।अचानक निशा स्त्री विभाग के वार्ड से भागते हुए इमरजेंसी कंट्रोल रूम पहुंची ।

यहां आकर उसने अस्पताल कर्मी को बताया तो उसकी बेटी को कोई लेकर भाग रहा है इस सूचना के बाद अस्पताल के कर्मी एवं सुरक्षा गार्ड सक्रिय हो गए तभी अस्पताल के गेट पर तैनात गार्ड की नजर नवजात को ले जा रहे युवक पर पड़ी उसके बाद तैनात गार्ड ने तुरंत युवक को पकड़ लिया नवजात को कब्जे में लेकर निशा को दे दिया है ।फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। आपको बता दे की जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से पहले भी बच्चा चोरी के घटना सामने आई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article