संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई । परिजन घर से बुलाकर बिजली का करंट लगाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं । जबकि पुलिस करंट लगने से मौत बता रही है ।

मृतक सुरेंद्र पासवान का 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान है । मृतक के भाई विक्की पासवान ने बताया कि रात में गांव के एक युवक उसे घर से बुलाकर उसे ले गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू किया । इसी दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर खेत में उसका शव मिला । उसके ऊपर बिजली का तार उसके ऊपर लपेटा हुआ था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका का आरोप है कि जिस युवक ने उसे घर से बुलाकर ले गया था उसी ने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी है । घटना के बाद युवक गांव छोड़कर फरार हो गया है दीपनगर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है । परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं । उनके आरोपों की जांच की जा रही है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article