- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए अच्छी खबर। यात्रियों की मांग को देखते हुए वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन चलाने की योजना है।
रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिवीजनों में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी डीआरएम ने अपने-अपने इलाके से इन ट्रेनों को चलाने के लिए रेल लाइनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पूर्व मध्य रेल के 11 रूटों में मुजफ्फरपुर से दिल्ली, मुजफ्फरपुर से हावड़ा, सहरसा-हावड़ा, साउथ बेंगलुरु सिटी से दानापुर, पटना से नई दिल्ली (स्लीपर वर्जन), दरभंगा, जयनगर, रक्सौल आदि जगहों से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

