मुजफ्फरपुर में बोरे में अज्ञात शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-मूज़फ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक सर्विस लेन के किनारे से पुलिस ने एक बोरे में बंद युवक का शव बरामद किया है। मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी। ऐसे में आशंका है कि युवक की हत्या कर मौत के बाद साक्ष्य को छिपाने कि नियत से शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय लोगो कि सुचना के बाद एसडीपीओ 2 विनीता सिन्हा पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की. इसके बाद पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक के पॉकेट से वैसे कोई कागजात और समान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके. घटनास्थल पर शव के आसपास इलाके में खोजबीन में कुछ खास पता नहीं चल सका है. पुलिस और आम लोगों के मुताबिक युवक की हत्या अन्यत्र की गयी होगी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को यहां लाकर हत्यारों ने सड़क किनारे फेंक दिया होगा. मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड जांच में जुटी हुई है.

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article