अपराधी ने सरेआम पुलिस को दी चुनौती बिहार खाद निगम के एजीएम को अपराधियों ने मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK- कटिहार में एक बार फिर अपराधी सरे आम पुलिस को चुनौती दे रहे है ,लगातार हो रही हत्या कटिहार पुलिस के इकबाल पर प्रश्न चिन्ह लगा रही ,ताजा मामला कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के गरेरी टोला का है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

जहा बिहार खाद निगम के एजीएम ज्योति शंकर को अपराधियों ने गोली मार दी ,बताया जा रहा की गोदाम में चावल लोड करने वाले एक ट्रक ड्राइवर ने ही उनको दो गोली मारी ,जिसके बाद आनन फानन में उन्हे सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जहां उनकी स्थिति नाजुक है ,पीड़ित ज्योति शंकर ने बताया की आरोपी उन्हे खराब चावल देने और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के कारण गोली मारी ,फिलहाल कटिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है और एजीएम ज्योति शंकर का इलाज पूर्णिया के एक निजी नर्सिंग होम में करवाया जा रहा ।

 

 

गौरतलब है की इन दिनों कटिहार में आए दिन गोलीबारी की घटना में कई हाईप्रोफाइल लोगो की मौत हुई है हालाकि कटिहार पुलिस तमाम मामले का उद्भेदन भी कर रही लेकिन लगातार हो रहे गोलीबारी की घटना पुलिस की कार्यशैली पर एक प्रश्न चिन्ह जरूर लगा रहे।

 

 

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट…

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article