BIG BREAKING- नाबालिक युवती के साथ दो युवकों ने किया दुष्क/र्म पीड़ित युवती न्याय की गुहार लगाने पहुंची SSP कार्यालय

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार के गया जिले में एक और नाबालिक निर्भया से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है यह शर्मनाक वाक्या गुरुपा थाना क्षेत्र के टेंगनी गांव की है! जन्माष्टमी के दिन उस समय घटना घटी जब महादलित परिवार के घटवार समाज की नाबालिक लड़की अपने घर के अंदर सोई हुई थी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कि अचानक गांव के दो युवक अकेले देख दुष्कर्म कर डाला पीड़िता ने बताया कि गांव के ही रंजीत कुमार और सचिन कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है! उसने बताया उसके चिल्लाने पर घर के दूसरे तरफ सोई उसके माँ और चाची ने रंजीत को पकड़ लिया लेकिन सचिन भागने में सफल हो गया! लेकिन मामला इतना पर नहीं रुका।

 

 

पीड़िता और उसके परिजनों के माने तो गुरपा पुलिस की संवेदनहीनता सामने आ रही है! परिजनों ने बताया कि पकड़े गए रंजीत कुमार को पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया लेकिन जब पीड़िता पुलिस के साथ थाने जा रही थी तो पीड़िता और उसके परिजनों को पुलिस यह कह कर डरा दिया कि थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराओगी तो पेपर में छप जाएगा फिर गहन जांच होगी और फजीहत में पड़ जाओगी।

 

 

पुलिस थाने में ले जाकर दूसरी कहानी बनकर आवेदन लिखवा दिया और दोनों आरोपी को छोड़ दिया है! जबकि पीड़िता चीख चीख कर बता रही थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और मुझे इंसाफ चाहिए गुरपा पुलिस ने ना नहीं पीड़िता का 164 का बयान कराया और ना ही मेडिकल जांच कराया बहरहाल मेडिकल जांच रिपोर्ट होने से पीड़िता के आरोपो की पुष्टि हो जाती!

 

 

पीड़िता गरीब घर से और जंगली क्षेत्र से आती है! हाई प्रोफाइल वाले मामले में देर सबेर पीड़िता को न्याय मिल जाती है! लेकिन इस महादलित नाबालिक निर्भया को इंसाफ मिल पाएगी या नहीं या उसकी चीख जंगलों में ही गुम हो जाएगी! हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता रेप कांड के बाद कहा है कि महिलाओं के अपराधों को क्षमा नहीं किया जा सकता।

 

 

ऐसे अपराधों और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए अब मर्माहित पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी आशीष भारती से इंसाफ की गुहार लगाई है एसएसपी आशीष भारती ने गुरपा थाना अध्यक्ष को पीड़ीता की बयान लेकर उचित कार्रवाई करने को कहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article