- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार बिहार के 17 जिलों में घर-घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जायेगा। स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर काम तेजी से किया जा रहा है जिसे लेकर के निर्देश भी दिए गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर, बांका, जमुई व शेखपुरा जिले में 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं जिनमें 6.66 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। वही पटना, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, आरा, नालंदा, नवादा, मुंगेर, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद और गया जिले में 35 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने हैं जिनमें अब तक 3.45 लाख स्मार्ट प्रीपेड लगे हैं। बचे घरों में भी स्मार्ट मीटर जल्द ही लगाए जाएंगे और इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
