प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा, 5 नए टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर की मंजूरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा दिया है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि राज्य में 5 नए टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर खोले जाएंगे। यह मंजूरी केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा दी गई है। नए टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर बिहार के सारण, दरभंगा, रोहतास, राजगीर और पुर्णिया जिलों में खोले जाएंगे।

जीतन राम मांझी ने इसे बिहार के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार का परिणाम है, जिसके कारण राज्य में विकास की रफ्तार तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि “बदलता बिहार, सपना साकार” हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस घोषणा के बाद बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी साझा करते हुए कहा, “राज्य में 5 नए टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का दिल से आभार।”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश मिश्रा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपके द्वारा बिहार के 5 अन्य जिलों में एक्सटेंशन सेंटर खोलने की मांग की गई थी, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।”

यह कदम बिहार में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने और MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article