राहत सामग्री की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने कुरसेला प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार के कुरसेला प्रखंड कार्यालय का बाढ़ पीडोतो ने घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और राहत सामग्री की मांग है। प्रखंड कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पंचायत प्रतिनिधि गुड्डु यादव ने की इस मौके पर मोहम्मद हलीम जवाज, राजद नेता मिथलेश यादव सहित सैकड़ों को संख्या में बाढ़ पीड़ित मौंजुद थे। नगर पंचायत प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने कहा कि कुरसेला प्रखंड के दर्जनों गाँव बाढ़ की चपेट में है.

सभी वार्ड पार्षदों के द्वारा एक सूची बनाकर दी गई है लेकिन अभी एक प्लास्टिक तक उपलब्ध नही कराई गई है। नगर पंचायत में कुछ महादलित परिवार है जो सड़क किनारे रह रहे है उन लोगो को भी तेज बारिश में सर छुपाने के लिये प्लास्टिक नही है। जिला प्रशासन और सरकार के लोग कोई मदद नही कर रहे है.राहत नही मिलने से नाराज लोग आज यहां पहुंचे है और राहत सामग्री की मांग कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article