बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बिहार के मुंगेर पूर्व जिला अध्यक्ष लालमोहन गुप्ता का नाम किया गया आगे,जताई खुशी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए बिहार के तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम पर सहमति जताई है।जिसमें मुंगेर के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के आशिकपुर के रहने वाले स्वर्गीय डॉ राम प्रसाद गुप्ता के सात पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र लालमोहन गुप्ता भी शामिल है।

लालमोहन गुप्ता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी मुंगेर के 2016 से 19 तक रह चुके हैं। लालमोहन गुप्ता ने बातचीत के आधार पर कहा कि उन्हें सहसा विश्वास नहीं हुआ की पार्टी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य की उम्मीदवारी के नाम पर सहमति जताई है। वह घर में टीवी देख रहे थे अचानक टीवी पर नाम चलने लगा और जब भाजपा के मुंगेर जिला के नेताओं ने उन्हें फोन किया और प्रदेश से फोन आया तब उन्हें विश्वास हुआ की पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी पर सहमति जताई है।

उन्होंने बातचीत में बताया कि वह काफी गरीब परिवार से आते हैं। चल और अचल संपत्ति के नाम पर मात्र चार कट्ठा जमीन है। जिसमें सात भाइयों का बंटवारा है ।उन्होंने उनके पास कोई बैंक अकाउंट नंबर भी है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है 51 साल से भाजपा की सेवा कर रहे हैं। महज 9 साल की उम्र में ही उन्होंने संघ के कार्यशाला में जाना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं। 1984 में जमालपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य भी चुने गए थे । 2016 से 19 तक मुंगेर जिला का जिला अध्यक्ष का पदभार भी उन्होंने संभाला था। इसके अलावा वह बांका प्रभारी तथा वर्तमान में जमुई जिला प्रभारी भी है । लालमोहन गुप्ता ने बताया कि जयप्रकाश नारायण यादव के 1974 के आंदोलन में हुए सक्रिय भूमिका निभाई थे। इस कारण उसे मुंगेर मण्डल कारा में तीन दिनों के लिए जेल में बंद भी रहना पड़ा। वह लगातार पार्टी की सेवा कर रहे हैं।लालमोहन गुप्ता ने बताया कि वह तांती जाति से आते हैं। पान तांती का झुकाव शुरू से ही भाजपा की ओर रहा है। हम लोगों का जाति के वोटर भाजपा को ही वोट डालते हैं ।1967 में भी जमालपुर विधानसभा में सुखदेव तांती ने चुनाव लड़ा था। लेकिन वह महज 200 वोट से पराजित हो गए थे। लेकिन पान तांती बहुल जमालपुर विधानसभा के अलावे बिहार के एससी पान जाति का झुकाव भाजपा की ओर है।लालमोहन गुप्ता ने बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है तभी तो एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया है और एक गरीब परिवार का बेटा आज विधान परिषद सदस्य बनने जा रहा है उ।न्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है ।इसमें जगत प्रसाद नड्डा सहित अन्य को धन्यवाद दिया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अमरीश चंद्र सिंह ने बताया की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आम कार्यकर्त्ता को कभी नही भूलते है और समय आने पर उनको पद देने का काम करती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article