महिला ने ट्रेन के बोगी में दिया बच्चे को जन्म,रेल्वे की और से दी गई मेडिकल सुविधा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारतीय रेल ने एक बार फिर। सिद्ध किया की यात्री सुविधा रेलवे में सर्वोपरि है । दरअसल दिल्ली फरक्का 13414 डाउन ट्रेन में दिल्ली से चल कर एक दंपति पति मनीष साह और पत्नी चमकी देवी जेनरल बोगी में बैठ अपने घर मालदा जा रही थी। पर तभी अचानक जब ट्रेन कजरा स्टेशन के पास से गुजरने लगी तो 19 वर्षीय चमकी देवी को प्रशव पीड़ा होने होने लगी और देखते ही देखते महिला ने ट्रेन में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दी। आनन-फानन में रेल यात्रियों ने जमालपुर रेल्वे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों को सूचना दिया जिसके बाद रेल्वे हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर की टीम जमालपुर स्टेशन पहुची ।

जहां जैसे ही ट्रैन स्टेशन पर लगी डॉक्टर के द्वारा मां और बच्चे को प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनो को तुरंत रेल्वे हॉस्पिटल जमालपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला और बच्ची दोनों सुरक्षित है। फिर महिला का नाम हॉस्पिटल से काट दिया गया और महिला अपने पति और दोनों बच्चे के साथ घर मालदा चली गई। महिला के पति मनीष साह ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है और पत्नी चमकी देवी और एक दो बर्ष की बेटी को लेकर घर मालदा जा रहा था तभी अचानक पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगा और पत्नी ने एक बच्ची को ट्रेन में ही जन्म दी मौके पर मौजूद यात्रीयो के सहयोग से रेल्वे के डॉक्टर की टीम जमालपुर जंक्शन पहुचें और रेल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए रेल्वे के अधिकारियों और डॉक्टर को धन्यबाद दिया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article