बाढ़ के वजह से इस बार दशहरा के बाजारों पर भी पड़ा असर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,इस बार बिहार में दो मर्तबे बाढ़ आई। बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई। 38 जिलों में 30 ज़िलों को बारी बारी से चपेट में लिया। तकरीबन 45 लाख से ज्यादा परिवार इस बार के बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई।

इलाके के खेतों में लगी फसल भी बर्बाद हो गई। लगभग 3 लाख हेक्टेयर खेत में लगी खरीफ़ की खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई और यह सब तब हुआ जब दुर्गापूजा और दशहरा का मेला था। बच्चों को न कपड़े मिले और मेला घूमने का मन भी मसोस कर रह गया। बाज़ार भी ठंडा पड़ हुआ है। छोटे व्यापारी के उम्मीद पर बाढ़ ने पानी फेर दिया है। अलग बात है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 7 हज़ार सहायता राशि देने का आदेश दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article