मुजफ्फरपुर मे 1 करोड़ 8 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट जप्त,डीआरआई की टीम एक्शन मे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्थित मैठी टोल प्लाजा के पास एक यूपी नंबर के कंटेनर ट्रक से लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये विदेशी सिगरेट गुवाहाटी से दरभंगा होते हुए मुजफ्फरपुर के रास्ते दिल्ली ले जाई जा रही थी। डीआरआई को गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने ट्रक को घेरकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में एक छिपा हुआ तहखाना मिला, जिसमें सिगरेट के बंडल रखे गए थे।

ट्रक चालक, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे गुवाहाटी से माल दिल्ली पहुंचाने का काम मिला था। डीआरआई अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है, और प्राप्त जानकारी के आधार पर सिंडिकेट तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि डीआरआई की टीम पहले भी मैठी टोल प्लाजा के पास विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप जब्त कर चुकी है। पिछली बार टीम ने करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की दक्षिण कोरियाई सिगरेट पकड़ी थी, जिसमें भी बरेली का ही एक ट्रक चालक शामिल था। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक संगठित तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा है, जो दिल्ली के विभिन्न बाजारों में विदेशी सिगरेट की आपूर्ति करता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article