भागलपुर जीविका कार्यालय के पास मिली खून से लतपत बाइक, चालक गायब,जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के पुरानीसराय के जीविका कार्यालय के समीप देर रात पुलिस ने खून से लतपथ अवस्था में बाइक बरामद किया है वही मौके पर पहुंचकर भागलपुर डीएसपी राकेश कुमार 2 डॉग स्क्वायड मधुसूदनपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई हालांकि अज्ञात बाइक सवार कहाँ गया किसी को पता नही चल हालांकि सूचना पर गायब व्यक्ति के पत्नी और बेटी ने बाइक और चप्पल की पहचान की है बाइक सवार व्यक्ति मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर के ओम जयप्रकाश सिंह की पत्नी ने बताया जा रहा है.

वही गायब जय प्रकाश सिंह की पत्नी ने बताया की ज़मीन विवाद में गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट कर जान से मारने की घटना का सनहा पति द्वारा दर्ज कोर्ट में 16 तारीख को कराया था और 18 तारीख मेरा पति गायब है सूत्रों के मुताबिक़ जय प्रकाश सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है,साढ़े आठ बजे उनका फोन किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था लेकिन वह घर नहीं पहुँचा तब उनके करीबी लोगों को सूचना मिली की लावारिस अवस्था में खून से लतपत बाइक पुरानीसराय के समीप मिला है लेकिन। बाइक सवार गायब है मधुसुदनपुर थाना पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम छापेमारी कर मामले की जाँच कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article