चोरी के रूपयों से खरीदते थे जमीन,बना ली अकूत संपत्ति, पटना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी में गृह भेदन की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आभूषण दुकानदार सहित पांच शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें तीन का बड़ा अपराधिक इतिहास गृह भेदन की घटनाओं 9 से 10 को गिरफ्तार अपराधियों द्वारा स्वीकार किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि दशहरा पूजा के दौरान 11 अक्टूबर को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के किराए के मकान में चोरी की घटना हुई थी जिस मामले के अनुसंधान में पुलिस को एक शातिर गिरोह के बारे मे पता चला जिसमें पटना के अलग अलग इलाको में पहले घूमघूकर हवा हवाई से रेकी करने थे फिर रात को चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। ASP सदर के नेतृत्व में चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस की टिम का गठन किया गया।

जिसके बाद घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया वही कई घटनाओं में एक हवा हवाई देखा गए जिसमें हुलिया शातिरों का दिखा जिसके आधार पर नालंदा के रहने वाले शातिर चोरों राजकुमार पासवान, अविनाश रजक, सन्नी महतो, गौतम और सूरज को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसमे सन्नी, गौतम और सूरज का बड़ा अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्वी एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 44 हजार, 2 जमीन के डीड, सोना 118 ग्राम, 900 ग्राम चांदी, 8 मोबाइल, 1 weight मशीन, बरामद हुआ है। दरअसल शातिर अपराधी घटनाओं में मिले आभूषणों को आभूषण दुकानदार के कम दामों में बेच रूपयों से जमीन खरीद लेते थे जिसका खुलासा पटना पुलिस ने किया है फिलहाल पुलिस का दावा है कि गिरोह के गिरफ्तारी से आगामी त्योहारों में होने वाले घटनाओं में कमी आएगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article