AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

15 नवंबर को बिहार आ रहे पीएम मोदी,जनसभा को करेंगे संबोधित,तैयारी तेज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। जनसभा स्थल, जो बल्लोपुर नदी घाट के पास स्थित मैदान है, को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के लिए केंद्रीय टीम भी दिल्ली से पहुंच चुकी है। टीम ने जिले के डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी चंद्रप्रकाश को कार्यक्रम से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जानकारी दी कि पीएम मोदी के आगमन के लिए हेलीपैड का निर्माण और मैदान का समतलीकरण कार्य शुरू हो चुका है।

हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से अब तक इस कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, विशेषकर झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, जिनमें 13 नवंबर को मतदान होने वाला है। पीएम मोदी इस सभा के जरिए दोनों राज्यों, बिहार और झारखंड, में आदिवासी समुदाय और अन्य लोगों के बीच समर्थन जुटाने का प्रयास कर सकते हैं। संभावना है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी कर सकते हैं।