नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत आज खरना पूजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,छठ पूजा बिहार में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस अवसर पर कैमूर कलेक्टर सावन कुमार ने छठ पर्व की तैयारी को लेकर बीते शाम शहर के सभी घाटों के अलावा प्रखंड मुख्यालयों के भी घाटों का जायजा लिया. कलेक्टर ने साफ सफाई और सुरक्षा की स्थिति को भी देखा और भय मुक्त एवं शांति माहौल में छठ पूजा करने की जिले वासियों से अपील किया है।

डीएम ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर समस्त जिले वासियों और प्रखंड वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डीएम ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। डीएम ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से जिला व राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की है। वहीं जिलेबासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक स‌द्भाव और शांति के साथ मनायें.बता दें यह त्यौहार नहाय खाय से शुरू होता है, जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इसके बाद पंचमी तिथि को खरना, षष्ठी को छठ पूजा और सप्तमी तिथि को उषा अर्घ्य के साथ इसका समापन होता है. इस साल छठ पूजा 5 नवंबर से चालू हो गया है जो 8 नवंबर तक मनाई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article