लोजपा (रा) ने मनाई डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय, पटना में शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को विद्वान, सादगीपूर्ण जीवन के प्रतीक और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज व राजनीति में स्वच्छता, सेवा और समर्पण की भावना को अपनाने की आवश्यकता है।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडेय, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश महासचिव नंद पासवान, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रा तिवारी, युवा प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, संसदीय बोर्ड प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर अली, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती एवं आनंद शंकर सहित कई नेता उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article