नगर निगम द्वारा जीविका दिदियों के साथ स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : टाउन हॉल में जीविका दीदियों के साथ स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम भागलपुर द्वारा किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमल से किया गया।

इस कार्यक्रम में सभी सेक्टर पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, मास्टर प्रशिक्षक एवम् पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे जिनका समवेत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने इस कार्यक्रम के तहत बताया कि हमें लोगों को जागरूक करना है और मतदान का प्रतिशत बढ़ता है तभी हम अपने सही नेतृत्व करता को चुन पाएंगे साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी तकनीकी सहायक मास्टर प्रशिक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी का संवेग प्रशिक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर वार्ता करते हुए कहा हमें यह चुनाव शांति व सोहार्द से संपन्न कराना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article